सूरजगढ़ में ऐतिहासिक अंबेडकर जयंती कार्यक्रम संपन्न
सूरजगढ़ में ऐतिहासिक अंबेडकर जयंती कार्यक्रम संपन्न
सूरजगढ़ : संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती डॉ.भीमराव अंबेडकर समिति के बैनर तले एवं रतनलाल चेतीवाल की अध्यक्षता एवं आर.आर.बोकोलिया हिमाचल प्रदेश के मुख्य आथित्य में धूमधाम के साथ मनाई गई। समिति सचिव राधेश्याम चिरानिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बहुजन समाज ने कस्बे के मुख्य मार्गों से शांति पूर्वक संविधान तथा अंबेडकर शोभा यात्रा निकालकर सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। आयुष्मति मंजीत सिंगल, विमला, राजेंद्र मावर, होशियार सिंह नायक, मोतीलाल डिग्रवाल, जीवन सिंह चांवरिया, जीवन सिंह हरीश पंवार, महिपाल बरवड़ गुजरात विशिष्ट अतिथि रहे। चालीस भामाशाहों,पैंतीस छात्र छात्राओं तथा एक वर्ष के भीतर सरकारी सेवा में लगने वाली समाज प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जयंती कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096555


