निजी भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
निजी भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई
बिसाऊ : बाईपास स्थित गोल्डन टावर में निजी भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता इकबाल अहमद खान (टाइगर) के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर इकबाल अहमद खान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाए। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई और ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जैसे महान नेताओं के योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। कार्यक्रम में देश के वर्तमान नेतृत्व का उल्लेख करते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों की सराहना की गई।
इस दौरान सुभाष जांगिड़, निसार कुरैशी, देवकी स्वामी, डॉ. सतवीर, संजय वाल्मीकि, आरिफ सैयद, फकरुद्दीन कुरैशी, अबुल हसन, जिब्रान डायर, तय्यब कुरैशी, हनुमान सिंह, घनश्याम मछलपुरिया, दिनेश, अमित, अब्दुल माजिद सैयद, आरिफ कुरैशी, भंवर लाल सैनी, सिकंदर सिक्का, सोनू, मनोज कुमार, मोहसिन, मुस्तफा, शाहिद खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में इकबाल अहमद खान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096550


