[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एससी एसटी अधिकार मंच के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

एससी एसटी अधिकार मंच के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया

एससी एसटी अधिकार मंच के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन किया गया

बिसाऊ : एससी एसटी अधिकार मंच कमेटी बिसाऊ अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने बताया की आज sc st अधिकार मंच द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती अंबेडकर भवन में धुमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई व प्रतिभा सम्मान समारोह पूर्वक मनाया गई । मंच के विशेष प्रोग्रामर सूर्यकांत खारड़िया के बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील किलानिया वरिष्ठ सहायक तहसील कार्यालय, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र मीणा सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंचायत समिति मंडावा व गोविंद राम वाल्मीकि रिटायर्ड रेलवे विभाग थे।

सभी अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर व माला पहनाकर स्वागत किया। तथा समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने की। मंच के द्वारा समाज के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में में उत्कृष्ट परिणाम वाले 41 विद्यार्थियों को तथा 9 sc st समाज के न्यू ज्वाइनिंग वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया गया। मंच द्वारा रीना वाल्मीकि को उनके बेहतरीन मेहनत से सहयोग हेतु व समाज के 10 बुजुर्गों का बाबा साहब की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया।

मंच का कुशल संचालन बस स्टैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक ने किया । तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंच के सूर्यकांत खारड़िया मुकेश सुनिया सुरेन्द्र खारड़िया, मंजू मेघवाल राजवीर माछलपुरिया लालचंद खटीक, श्याम सुंदर ठेकेदार, विद्याधर मार्शल, आनंद ठेकेदार, भवानी तंवर,  चंद्र शेखर धौलपुरिया, भरत खारड़िया, संजय ठेकेदार, ओम प्रकाश दानोदिया का विशेष सहयोग रहा तथा श्रवण कुमार पार्षद नेमीचंद खटीक पार्षद, घनश्याम माछलपुरिया (पूर्व सहायक लेखाधिकारी), भागीरथ मीणा, महाबीर मीणा अध्यापक की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles