“डॉ. अंबेडकर 65 वर्ष का शक्तिपुंज थे” – चैतन्य प्रकाश
अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस मनाकर एकता का दिया संदेश
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड धोद एवं पिपराली के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समरसता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास, सीकर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चैतन्य प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डॉ. अंबेडकर 65 वर्ष का शक्तिपुंज थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।” उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस समाज की स्थापना संभव है।
इस अवसर पर सुशीला कस्वा ने सामाजिक समरसता और समन्वय के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आपसी सद्भाव ही समाज की प्रगति का आधार है। वहीं अध्यक्ष कैलाश कविया ने अनुशासन, समय-पालन और संगठनात्मक एकता को समाज की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का संचालन अरुण महला ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर जोर दिया। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2096560


