सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर चिड़ावा में जश्न
राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया के करीबी है बिहार के नए सीएम
चिड़ावा : सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद झुंझुनूं जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के कबूतरखाना बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया ने किया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। पवन मावंडिया ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बताया जाता है कि सम्राट चौधरी और पवन मावंडिया के बीच लंबे समय से नजदीकी संबंध रहे हैं। इसी कारण झुंझुनूं जिले से भी उनका विशेष जुड़ाव माना जाता है।

सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इसे संगठन के लिए गौरव का क्षण बताया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश पाटन, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष स्वामी, पूर्व जिला मंत्री सुरेश जलिंद्रा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, भाजपा नेता डॉ. शंभू पंवार, पूर्व मंडल महामंत्री राकेश सर्राफ, मदन डारा, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष अशोक शर्मा, डाॅ. नरेंद्र कुमार अडूका, असलम रंगरेज, राजू मराठा, मोहित तामड़ायत, सुभाष मावंडिया, सुशील डाबला, पार्षद गंगाधर सैनी, तेजसिंह चौहान, संटी चौहान, अनिल टेलर, राजू सैनी, मनीष थालौर, सुनिल छिपी, मनोज महरिया, पार्षद मनजीत, पवन महरानिया, अंकित वर्मा, मुंशी सिंह, धीरज पांडे, महावीर सिंह शेखावत, आरजू यादव, राहुल, अर्जुन नायक, रोहित चंदेलिया, तरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एक और बड़ा नाम आया सामने
पवन मावंडिया झुंझुनूं जिले के एकमात्र ऐसे भाजपा नेता है। जिन्हें भजनलाल सरकार ने प्रदेश स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी संवैधानिक रूप से दी हुई है। सीएम भजनलाल शर्मा से पवन मावंडिया की नजदीकियां जगजाहिर है। इसके अलावा हरियाणा के सीएम नवाब सैनी तथा यूपी के डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य भी मावंडिया के करीबियों में है। लेकिन अब बड़े नामों बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी भी सामने आए है। जिनसे पवन मावंडिया की बेहद नजदीकियां है। लगातार बड़े नामों के साथ नजदीकियों के चलते राजनैतिक गलियारों में अब मावंडिया की बढती पॉलिटिकल पॉवर की खासी चर्चा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096483


