राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह पर सीकर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार फायर ऑफिसर लोकेश कुमार गोठवाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को आगजनी की घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं आपात स्थिति में सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग द्वारा शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित निकासी के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को अग्नि सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर, बिजली उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
आयुक्त शशिकांत शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
इस अवसर पर फायरमैन शुभम बेनीवाल, अनीता शेखावत, कमलेश कंवर, कृष्ण सैनी, रामवतार, वाहन चालक मुकेश यादव सहित विभाग के अन्य कार्मिकों ने भाग लेकर जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096482


