खेतड़ी में सैन जयन्ति महोत्सव धूमधाम से मनाया: मंदिर में हवन-पूजा, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
खेतड़ी में सैन जयन्ति महोत्सव धूमधाम से मनाया: मंदिर में हवन-पूजा, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कस्बे के बाड़ी का मोहल्ला स्थित सैन मंदिर में मंगलवार को श्री सैन महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में हवन, पूजा एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संस्था अध्यक्ष राधेश्याम हर्षवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम, सुभाष, ओमप्रकाश नापित, मयंक, बलवीर, नारू, सुनील, योगेश, विकास, रघुनंदन, कृष्ण, करण सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096483


