[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: सातवें दिन 6 मुकाबले, किठाना, बडबर, खेतड़ी व शीशया की जीत, सभी मैच रहे रोमांचक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: सातवें दिन 6 मुकाबले, किठाना, बडबर, खेतड़ी व शीशया की जीत, सभी मैच रहे रोमांचक

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: सातवें दिन 6 मुकाबले, किठाना, बडबर, खेतड़ी व शीशया की जीत, सभी मैच रहे रोमांचक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग फर्स्ट सीजन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन 6 मुकाबले खेले गए, जिनमें किठाना, बडबर, खेतड़ी एवं शीशया की टीमों ने जीत दर्ज की। सभी मैच रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहले मुकाबले में किठाना और ढाणा कोपर के बीच मैच खेला गया।

किठाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बनाए। जवाब में ढाणा कोपर की टीम 3 विकेट पर 44 रन ही बना सकी, जिससे किठाना ने 28 रनों से जीत हासिल की।दूसरे मुकाबले में बडबर और केड आमने-सामने हुए। बडबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केड की टीम 6 विकेट पर 113 रन ही बना सकी, जिससे बडबर ने 9 रनों से जीत दर्ज की।तीसरा सेकंड राउंड मुकाबला किठाना और बडबर के बीच खेला गया। किठाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 8 विकेट पर 85 रन बनाए। जवाब में बडबर की टीम 5 विकेट पर 80 रन ही बना सकी और किठाना ने 5 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।चौथे मुकाबले में लगान क्रिकेट क्लब जसरापुर और खेतड़ी के बीच मैच हुआ। लगान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 47 रन बनाए। जवाब में खेतड़ी की टीम ने 2.2 ओवर में 1 विकेट खोकर 52 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

पांचवें मुकाबले में शीशया और भिन्चरी के बीच खेला गया। भिन्चरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन बनाए। शीशया ने 7.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।

छठे मुकाबले में शीशया और खेतड़ी के बीच भिड़ंत हुई। शीशया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में खेतड़ी ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 64 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।इस अवसर पर शिवकुमार सुरेलिया, राजेश जलेन्द्रा, सांवताराम जांगिड़, विकास शर्मा, छगनलाल शर्मा, गिरधारी लाल पुजारी, विवेक शर्मा, अनिल धानिया, जितेंद्र कुमावत, नरेश कुमावत, धर्मा गुर्जर, संदीप मीणा, हनीफ चोपदार, पिंकू सैनी, रघुवीर कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles