महरोली में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी, अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान आश्वासन
महरोली में पानी नहीं आने से ग्रामीण परेशान:जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी, अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान आश्वासन
रींगस : महरोली गांव में गंभीर पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। मंगलवार को ग्रामीणों ने मटके फोड़कर जलदाय विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सहायक अभियंता श्याम सुंदर सैन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनसेवक गंगासिंह महरोली ने बताया कि वार्ड नंबर 2, 3, 4 और 5 सहित कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग मनमर्जी से पानी की आपूर्ति कर रहा है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सहायक अभियंता को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
कम दबाव से आधे घंटे में भी नहीं भरते मटके
ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई भले ही आधे घंटे तक होती है, लेकिन दबाव इतना कम होता है कि उन्हें केवल 10 से 15 मिनट ही पानी मिल पाता है। इससे उनके मटके पूरी तरह नहीं भर पाते और उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने भी अपनी समस्या रखते हुए कहा कि रोजमर्रा के कामों के लिए पानी जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया समझाइश
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने यूडीएच मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
जेईएन ने दिया समाधान का आश्वासन
कनिष्ठ अभियंता अंकुर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे प्रभावित वार्डों का दौरा कर पानी के दबाव की जांच करेंगे और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर ही समस्या के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस विरोध प्रदर्शन में अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर फौजी, लक्ष्मण खटीक, बनवारीलाल मुंडोतिया, लालचंद्र मौर्या, रामनारायण खटीक, घनश्याम खटीक, हीरा देवी, लीला देवी, गीता देवी और सजना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096483


