[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SDM बोले- उनके ऐतिहासिक कार्य, पूरे समाज के लिए प्रेरणा:लक्ष्मणगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

SDM बोले- उनके ऐतिहासिक कार्य, पूरे समाज के लिए प्रेरणा:लक्ष्मणगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर को किया नमन

SDM बोले- उनके ऐतिहासिक कार्य, पूरे समाज के लिए प्रेरणा:लक्ष्मणगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर को किया नमन

लक्ष्मणगढ़ : भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर पंचायत समिति परिसर में जयंती समारोह आयोजित किया गया। नगरपालिका मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपखंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

SDM बोले- पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत

उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने जीवन में आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने समानता, न्याय और शिक्षा के माध्यम से देश को एक नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष और योगदान हमें निरंतर प्रेरित करता है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही उन्होंने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए हर परिस्थिति में शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

पंचायत समिति परिसर में जयंती पर नमन किया।
पंचायत समिति परिसर में जयंती पर नमन किया।

तहसीलदार फारूक अली ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत व्याख्या की। भाजपा नेता दिनेश जोशी ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

भाजपा नेता भागीरथ गोदारा ने बाबा साहेब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए उनके योगदान को बताया। कार्यक्रम में एसीएम डाॅ. कल्पना, पवन बुटोलिया, शुभकरण बिंवाल, पवन वाल्मीकि, एडवोकेट सज्जन सैनी, राकेश सिहाग सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार, मधुसूदन दायमा, रामावतार चावला, नन्दलाल पालड़ी, संजय भास्कर, संपत चेजारा, कमल सुरोलिया, धनप्रकाश मोदी, एसडीएम पीए राजपाल, अरविन्द शर्मा सहित अनेक कार्मिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विमला महरिया ने किया, वहीं अंत में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles