[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लव यू मां, मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया:सोलर विक्रेता ने फंदा लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट; एक पुलिसकर्मी समेत तीन पर परेशान करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लव यू मां, मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया:सोलर विक्रेता ने फंदा लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट; एक पुलिसकर्मी समेत तीन पर परेशान करने का आरोप

लव यू मां, मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया:सोलर विक्रेता ने फंदा लगाने से पहले लिखा सुसाइड नोट; एक पुलिसकर्मी समेत तीन पर परेशान करने का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : Love You maa…Love You bhai”मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया। क्या करूं कुछ बंदे थे ,जो मेरे पैसे खाते रहे और मैं उनसे डरता रहा।…I am sorry bhai, ये कहना था सोलर बेचने वाले मंगलचंद का, जिसने अपनी ही दुकान में वायर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या करने से पहले उसने डायरी में सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें एक पुलिस वाले पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। मृतक नेअंकित चौधरी नाम के पुलिकर्मी समेत तीन लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक मंगलचंद का सोमवार से मोबाइल फोन बंद आ रहा था।

घटना सीकर के कोतवाली थाना इलाके के पालवास रोड पर पूनम रेस्टोरेंट के सामने मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मंगलचंद (30) पुत्र बलबीर निवासी तासर के रूप में हुई। मंगल चंद दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। करीब 8 महीने पहले ही उसने सीकर में सोलर की दुकान शुरू की थी।

मृतक मंगलचंद ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था।
मृतक मंगलचंद ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था।

पहले पढ़िए मृतक का सुसाइड नोट

Love You maa

Love You bhai

“मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बीता पाया। क्या करूं कुछ बंदे थे, जो मेरे पैसे खाते रहे और मैं उनसे डरता रहा।

I am sorry bhai

अंकित चौधरी सर्किट हाउस के पीछे पुलिस वाला अपनी साइट के पैसे खा गया और दूसरी साइट दिलवाई, उसके भी कमीशन के तौर पर पैसे खाता रहा। सबसे ज्यादा तो तब हुआ, जब इसने महेंद्र की साइट दिलवाई थी। महेंद्र भी इसका पार्टनर बन गया पैसे खाने को।

फिर हर जगह रोक कर मुझे बेइज्जत करता। एक बार तो मारा भी। यह किसको बताऊं समझ नहीं आया। साथ में महेंद्र बोलता कि स्कॉर्पियो में डालकर तेरे को ऐसी जगह मारेंगे कि समझ में नहीं आएगा। मेरे को उनको पैसे देने के अलावा और कोई चारा नहीं था फिर श्रवण इनका पार्टनर बन गया। फिर मैं बीच में फंस गया। न तो वो मेरे पैसे देता और फोन करता तो कहता..वो देगा, वो देगा…

महेंद्र और अंकित का साथ दिया श्रवण ने। श्रवण मेरे दो तो 10 किलोवाट की साइट खा गया। उसमें मेरा पैसा लगा हुआ था, ऊपर से जो मेरे पास साइट लगाने को आई थी वह भी खुद ही लगाने लग गए थे।

इन सब ने लगभग मेरी पूरी बचत ही ले ली थी। पहले प्यार से और फिर धमका कर बोला कि पहले मेरी नक्सलियों में पोस्टिंग थी मैं वहां बहुत मारता था बंदों को।

महेंद्र बोलेगा कि मैंने मंगल को 2.10 लाख दिए, लेकिन वापस कितने लिए यह नहीं बताएंगे जबकि साइट 2.80 लाख की थी और अंकित ने अपने पास कितनी साइट करवाई।

Sorry”

सुसाइड नोट में दो-तीन लोगों के नाम आए सामने

ASI विद्याधर सिंह ने बताया- आज दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि पालवास रोड पर पूनम रेस्टोरेंट के सामने एक दुकान में युवक ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर साइड की दुकान से प्लाई हटाकर देखा तो एक युवक फंदे पर लटका हुआ था।

किसी को दुकान की तरफ भेजा तो बाइक खड़ी मिली

एएसआई के मुताबिक, मृतक मंगल चंद के भाई बनवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि मंगलचंद कल सुबह घर से निकला था। जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे बाद से उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार के लोगों ने कई बार उसे फोन भी किया, लेकिन फोन बंद आने की वजह से उससे संपर्क नहीं हो पाया।

परिवार ने जब सुबह दुकान में किसी को भेजा तो मंगल चंद की बाइक खड़ी थी, लेकिन दुकान अंदर से बंद थी। इसके बाद मृतक का भाई यहां आया और दुकान के शटर के नीचे की तरफ से देखा तो भाई फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles