[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक मोदी बोले- संविधान ने देश को मजबूत आधार दिया:नीमकाथाना में अंबेडकर जयंती पर स्टूडेंट्स सम्मानित, कहा- विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विधायक मोदी बोले- संविधान ने देश को मजबूत आधार दिया:नीमकाथाना में अंबेडकर जयंती पर स्टूडेंट्स सम्मानित, कहा- विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

विधायक मोदी बोले- संविधान ने देश को मजबूत आधार दिया:नीमकाथाना में अंबेडकर जयंती पर स्टूडेंट्स सम्मानित, कहा- विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

नीमकाथाना : नीमकाथाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्थान के देखरेख में अंबेडकर छात्रावास में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष दानोदिया, विशिष्ट अतिथि प्रेमसिंह बाजौर, विधायक सुरेश मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार मीणा, पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष जीएन घसिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ।इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यादव समाज अध्यक्ष एडवोकेट अनिरुद्ध यादव, सैनी समाज अध्यक्ष ताराचंद सैनी, आरएलपी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष चौधरी, एडवोकेट बंटेश सैनी और बाबूलाल गुर्जर सहित कई लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। बाजौर ने युवाओं से शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार अपनाने का आह्वान किया।

विधायक सुरेश मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत आधार प्रदान किया। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक समरसता के लिए उनके मार्ग पर चलना आवश्यक है। वहीं, जिलाध्यक्ष जीएन घसिया ने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष रामजीलाल वर्मा ने की, जबकि मंच का संचालन प्रो. देवी सहाय वर्मा ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष जुगल किशोर, महासचिव हरफूल मरोड़िया, शिक्षा सचिव श्रीकिशन, वित्त सचिव अमरचंद सिंह कल्याणिया, सदस्य सुभाष सिंघल, बाबूलाल, छात्रावास अधीक्षक प्रो. ईश्वरचंद और छात्र प्रतिनिधि बलदेव गोदारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker