पलसाना में अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा:रथ पर बाबा साहेब की तस्वीर आकर्षण का केंद्र, प्रतिभाओं का सम्मान
पलसाना में अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा:रथ पर बाबा साहेब की तस्वीर आकर्षण का केंद्र, प्रतिभाओं का सम्मान
पलसाना : पलसाना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेडकर नवयुवक सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया। इस दौरान बाबा साहेब के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा में एक सजे-धजे रथ पर बाबा साहेब की आकर्षक तस्वीर लगाई गई थी, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। शोभायात्रा के बाद दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीकर सांसद कॉमरेड आमरा राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर गजानंद कुमावत, भंवर लाल वर्मा, पेमा राम, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश कटारिया, बीरबल मीणा, हरफूल पंवार, रामगोपाल जोया, प्रहलाद कटारिया, भींवाराम बाजियां सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा बताए गए समानता व शिक्षा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रानोली पुलिस थाने का जाप्ता तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजकों ने समाज बंधुओं से ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने और बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096469


