सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में हड़ताल:डॉ. सोहन बंसल को रिहा करने की मांग, SK जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें नजर आईं
सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में हड़ताल:डॉ. सोहन बंसल को रिहा करने की मांग, SK जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें नजर आईं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में आज प्राइवेट अस्पतालों में हड़ताल रही। डॉक्टर्स के चैंबर खाली और अस्पतालों के गेट बंद रहे। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में पहले से एडमिट मरीजों का इलाज जारी रहा। जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में सीकर समेत प्रदेशभर में आज प्राइवेट हॉस्पिटल्स में हड़ताल है।
प्राइवेट हॉस्पिटल्स में हड़ताल के चलते सीकर में SK जिला अस्पताल में मरीजों की लाइनें नजर आईं। तेज धूप के बीच मरीज एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर काटते रहे। डॉक्टर्स एसोसिएशन डॉ. सुनील गर्सा ने बताया कि आज सीकर में सभी प्राइवेट हॉस्पिटल और प्राइवेट क्लीनिक बंद हैं।
सीकर में आज प्राइवेट हॉस्पिटल में हड़ताल के चलते डॉक्टरों की सीट खाली रही।
प्राइवेट अस्पताल अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी
जयपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉ. सोहन देव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रखा गया है। डॉ. सोहन देव बंसल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है, जिस तरीके से उनको गिरफ्तार किया गया वह अनुचित है। आज सीकर के सभी डॉक्टर्स की एक मीटिंग आयोजित की गई है। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि सरकार डॉ. सोहन देव बंसल को तुरंत रिहा करें नहीं तो सभी प्राइवेट अस्पताल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


डॉ. बंसल की कोई गलती नहीं थी
प्राइवेट हॉस्पिटल्स के डॉक्टर्स का कहना है कि 15 अप्रैल से राजस्थान सरकार की RGHS और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत काम नहीं करेंगे। जब तक इन दोनों योजनाओं की खामियों का रिवीजन नहीं हो जाता और जब तक इन योजनाओं में प्राइवेट हॉस्पिटल्स का अब तक बकाया पैसे का हिसाब नहीं हो जाता तब तक इन योजनाओं में काम नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सोहनदेव बंसल की गिरफ्तारी का कारण आरजीएस और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की खामियां हैं, जबकि डॉ. बंसल की कोई गलती नहीं थी। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने से पहले सरकार ने कोई एक्सरसाइज नहीं की।
FIR निरस्त करने की मांग
सरकार ने 50 अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल पर भी जो FIR दर्ज कर रखी हैं उनको तुरंत निरस्त किया जाए। डॉक्टर्स को सुनवाई का मौका दें। किसी एक संस्था में कोई गलती पाई जाती है तो उसे पर फाइनेंशियल पेनल्टी लगाई जाए इस तरह से गिरफ्तार करके जेल में डालना गलत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096469


