[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोसल में निकली भव्य समता यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलोसलसीकर

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोसल में निकली भव्य समता यात्रा

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोसल में निकली भव्य समता यात्रा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लोसल : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर लोसल कस्बे में भव्य “भीम समता यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई।

समता यात्रा की शुरुआत राजकीय विद्यालय नंबर 2 से हुई, जो बंध्या कुआं चौक और बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर भवन पहुंची। यात्रा में डॉ. अंबेडकर के चित्र, संसद भवन एवं संविधान की पुस्तक के कटआउट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

सात डीजे के साथ निकली इस यात्रा में सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कस्बे में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

समिति के अनुसार, जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को अंबेडकर भवन में “भीम समागम” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles