[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, बाबा साहब के जयकारों से गूंजा शहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, बाबा साहब के जयकारों से गूंजा शहर

सरदारशहर में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली:प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, बाबा साहब के जयकारों से गूंजा शहर

सरदारशहर : सरदारशहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें माल्यार्पण, रैलियां और सभाएं शामिल थीं।

अशोक स्तंभ सर्किल के पास स्थित अंबेडकर वाटिका के सामने कामगार समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तील मैदान से मुख्य बाजार होते हुए एक विशाल रैली निकाली गई, जो अंबेडकर वाटिका पहुंचकर सभा में बदल गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के जयकारे लगाए।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ.अंबेडकर के संघर्ष और समाज को समानता, शिक्षा तथा अधिकारों का मार्ग दिखाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर श्रवण चिराणिया, लीलाधर दानोदिया, धर्मपाल चांदेल, मुरलीधर सैनी और एडवोकेट भगवती सांडेला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा ने की।

इसी क्रम में, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने सरदारशहर के अंबेडकर सर्किल और कच्चा बस स्टैंड पर डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। पार्टी के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र प्रमुख ताराचंद सहारण ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके सिद्धांतों को प्रेरणास्रोत बताया।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मदनलाल ढाका, रामकरण बैदा, राकेश चौधरी, मामराज सारण, किशन, राजकुमार सैनी, लियाकत खां, अमित, आबिद, हीरालाल, इस्माइल खां, कमल, डॉ.राजेंद्र गोधा, शमशाद खान, महावीर, सम्मत मल राकसिया, किशनलाल कम्मा, नरेश कुमार, रोहिताश मेघवाल और सुनील शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा, राजासर बिकान में ट्रैक्टर रैली निकालकर जयंती मनाई, वहीं विधायक आवास पर उप प्रधान केसरी चंद शर्मा के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

देखें PHOTOS

Related Articles