बीजेपी प्रवक्ता भवानी पाईवाल का सरदारशहर में स्वागत:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया
बीजेपी प्रवक्ता भवानी पाईवाल का सरदारशहर में स्वागत:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल सरदारशहर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि उनका ये दौरा एक निजी कार्यक्रम के तहत था।
इस दौरान भवानी पाईवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया ये अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने वाला एक निर्णायक प्रयास है।
पाईवाल ने बताया कि इस संवैधानिक संशोधन के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर समाजसेवी दुर्गाप्रसाद शर्मा, शिक्षाविद जितेंद्र शर्मा और पूर्व एबीवीपी छात्रा प्रांत प्रमुख माया शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने भवानी पाईवाल का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096443


