चिड़ावा में विवाहिता ने सुसाइड किया:किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली, 3 साल पहले हुई थी शादी
चिड़ावा में विवाहिता ने सुसाइड किया:किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली, 3 साल पहले हुई थी शादी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : चिड़ावा में सोमवार रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पिलानी रोड स्थित पुराने डिप्टी ऑफिस के सामने एक किराए के मकान में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
देर होने पर किराए के मकान में रूक गई प्रियंका
पुलिस ने बताया- कलगांव निवासी 25 वर्षीय प्रियंका मेघवाल की शादी करीब तीन वर्ष पहले लोटिया निवासी मनोज कुमार से हुई थी। शादी के बाद से यह दंपती सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। पिछले लगभग दो माह से वे चिड़ावा के पिलानी रोड स्थित डिप्टी ऑफिस के सामने वाली गली में एक किराए के मकान में रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार, प्रियंका सोमवार को किसी काम से चिड़ावा आई थी। रात को उसने पति मनोज को फोन कर बताया कि उसे देर हो जाएगी। मनोज ने उसे चिड़ावा में ही रुकने या गांव आने को कहा। प्रियंका अपने किराए के मकान पर रुक गई। रात को बार-बार फोन करने पर भी जब प्रियंका ने जवाब नहीं दिया, तो परिजन चिड़ावा पहुंचे। वहां उन्होंने प्रियंका को कमरे में फंदे पर झूलता पाया।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. भानु प्रकाश भास्कर और वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम ने भाई-पिता के बयान दर्ज किए
घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के एएसआई वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल करण सिंह और परमेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। मंगलवार को चिड़ावा थाने के एएसआई प्रताप सिंह ने रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जानकारी दर्ज की।
घटना के बाद प्रियंका के ससुराल और पीहर पक्ष के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसडीएम डॉ. नरेश सोनी भी अस्पताल पहुंचे और बीसीएमओ डॉ. संत कुमार की मौजूदगी में मृतका के भाई और पिता के बयान दर्ज किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2096878


