जसरापुर में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई: सर्व समाज ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, निकाली भव्य रैली
जसरापुर में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई: सर्व समाज ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, निकाली भव्य रैली
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य बस स्टैंड स्थित स्मारक पर सर्व समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद गांव में भव्य रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे आज हर वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना आधार बनाकर समाज में समानता और भाईचारा मजबूत करें।
रैली मुख्य बस स्टैंड स्थित स्मारक स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बड़ा मंदिर, बांवड़ी, खटीखान मोहल्ला, नायक मोहल्ला, कुम्हारों का मोहल्ला, खातिया का मोहल्ला, राजकीय बालिका स्कूल एवं मेघवालों का मोहल्ला होते हुए पुनः मुख्य बस स्टैंड पर आकर संपन्न हुई।रैली के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह नीली गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। लोग हाथों में नीले ध्वज लेकर बाबा साहेब के विचारों का संदेश दे रहे थे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर रामेश्वर लाल केजरीवाल, सरदाराराम, सांवलराम सेडूका, झंडूराम गुर्जर, राजकुमार सिंह निर्वाण, रविंद्र सिंह निर्वाण, संदीप खींची, जितेन्द्र कुमावत, धीरज धनिया, राजेंद्र महरिया, प्रताप धनिया, बृजलाल महरिया, अनिल धानिया, चंदगीराम, नवाब लुहार, अमीलाल धानिया, अब्दुल हमीद, आशीष केडिया, मुन्ना कुमावत, भादरमल, ओमप्रकाश सिराधना, रामस्वरूप खींची, प्रमोद धानिया, पवन महेरिया, रामू मेहरिया, अशोक चनेजा, मुरारीलाल धानिया, सुपार धनिया, मोहनलाल धानिया, बृजलाल महरिया, सुरेश भांडोरिया, सुल्तान खींची, सुनीता देवी, योगिता देवी, सुशीला देवी, मनोज देवी, उस्मिता देवी, राजबाला देवी, सरिता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2096878


