तारानगर में 1 करोड़ का IPL सट्टा पकड़ा:युवक गिरफ्तार, कार से चला रहा था ऑनलाइन बुकी
तारानगर में 1 करोड़ का IPL सट्टा पकड़ा:युवक गिरफ्तार, कार से चला रहा था ऑनलाइन बुकी
तारानगर : चूरू जिले की तारानगर पुलिस ने आईपीएल मैच पर चल रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.01 करोड़ रुपए से अधिक के सट्टे का हिसाब, 2 मोबाइल फोन और 1 कार जब्त की है।
यह कार्रवाई करणपुरा से सातमील मार्ग पर एक सुनसान जगह खड़ी कार से की गई। प्रशिक्षु आरपीएस और तारानगर थानाधिकारी स्वाती बूरी के नेतृत्व में गश्त के दौरान पुलिस को यह संदिग्ध कार दिखाई दी। कार में बैठा युवक पुलिस को देखकर अपना मोबाइल छिपाने लगा, जिसके बाद टीम ने उसे तुरंत काबू में कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान करणपुरा निवासी 22 वर्षीय सूर्यप्रकाश के रूप में बताई। उसके मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सऐप चैट के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर खाईवाली-लगाईवाली का पूरा हिसाब मिला। पुलिस ने चैट के 242 पन्नों के प्रिंट निकाले, जिनमें कुल 1,01,64,600 रुपए के सट्टे का रिकॉर्ड सामने आया। पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 13 आरपीजीओ और बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094972

