खाना बना रही महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला:बचाने आए 2 लोगों पर भी अटैक, तीनों घायलों में 1 की हालत गंभीर
खाना बना रही महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला:बचाने आए 2 लोगों पर भी अटैक, तीनों घायलों में 1 की हालत गंभीर
चूरू : चूरू के मोती का बास गांव में मधुमक्खियों के हमले से 3 लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब महिला घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। जानकारी के अनुसार मोती का बास निवासी 50 वर्षीय बनारसी देवी अपने घर के चौक में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी पास के एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड उनके घर में घुस आया और बनारसी देवी पर हमला कर दिया।
पानी डालकर बचाने की कोशिश, हमला जारी रहा
बनारसी देवी के चिल्लाने पर परिवार के 35 वर्षीय संजू और 66 वर्षीय रामजीलाल उन्हें बचाने पहुंचे। मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने बनारसी देवी पर पानी डालकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हमला जारी रहा। तीनों घायलों को एक निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बनारसी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। संजू और रामजीलाल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2094972

