[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणासर बिकान की 4 छात्राओं ने की हवाई यात्रा:95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर प्रधानाचार्य ने की पहल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राणासर बिकान की 4 छात्राओं ने की हवाई यात्रा:95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर प्रधानाचार्य ने की पहल

राणासर बिकान की 4 छात्राओं ने की हवाई यात्रा:95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर प्रधानाचार्य ने की पहल

सरदारशहर : राणासर बिकान के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की चार छात्राओं ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य राजेश पांडिया की एक पहल के तहत इन छात्राओं को दिल्ली भ्रमण के साथ हवाई यात्रा का अवसर मिला है

प्रधानाचार्य राजेश पांडिया ने सत्र 2024-25 के गणतंत्र दिवस समारोह में घोषणा की थी कि जो विद्यार्थी 10वीं या 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें हवाई यात्रा करवाई जाएगी। पिछले सत्र में भी दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर दिल्ली से जयपुर तक हवाई यात्रा की थी

इन सभी छात्राओं को वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्होंने राजधानी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद उन्हें दिल्ली से जयपुर तक हवाई यात्रा करवाई गई। यह शैक्षणिक दौरा विद्यालय की शिक्षिका दीपिका मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Related Articles