[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूपी की टीम ने सादुलपुर में हटाए मधुमक्खी के छत्ते:20 से ज्यादा इलाकों से 198 छत्ते उतारे, नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग ने संभाली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

यूपी की टीम ने सादुलपुर में हटाए मधुमक्खी के छत्ते:20 से ज्यादा इलाकों से 198 छत्ते उतारे, नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग ने संभाली जिम्मेदारी

यूपी की टीम ने सादुलपुर में हटाए मधुमक्खी के छत्ते:20 से ज्यादा इलाकों से 198 छत्ते उतारे, नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग ने संभाली जिम्मेदारी

सादुलपुर : सादुलपुर शहर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “ऑपरेशन पहाड़ी मधुमक्खी” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड राजगढ़ की ओर से संचालित इस अभियान के तहत 8 अप्रैल से 13 अप्रैल शाम 4 बजे तक कुल 198 पहाड़ी मधुमक्खियों के छत्ते हटाए जा चुके हैं। इनमें से 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच पिछले तीन दिनों में ही 108 छत्तों को हटाया गया है। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश से आई विशेष टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।

शहर के कई इलाकों में हटाए गए खतरनाक छत्ते

अभियान के तहत सैनिक कॉलोनी, सांखू मोड़, इंडस्ट्रियल एरिया, अनाज मंडी, काठ गोला एरिया, जेल परिसर, अम्बेडकर छात्रावास, नया कोर्ट एरिया, खेमाना रोड इंडस्ट्रियल एरिया, नया श्याम मंदिर क्षेत्र, कुरैशी मार्केट के पीछे, पुरानी डीएसपी कोठी के पास, पुराना अस्पताल शहरी, मित्तल कम्युनिटी सेंटर, गणगौरी चौक, पिलानी मोड़, वार्ड नंबर 18 व 19, नरड़ीयान मोहल्ला, पुराना फलसा, पिलानी मोड़ श्मशान घाट और पुलिस थाना क्षेत्र सहित कई स्थानों से छत्तों को हटाया गया।

नगरपालिका और प्रशासन का मिल रहा सहयोग

विहिप जिला सह मंत्री प्रवीण बजरंगी सरदारपुरा ने बताया कि इस अभियान में नगरपालिका राजगढ़ का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अधिशासी अधिकारी भरत हरितवाल के नेतृत्व में नगरपालिका द्वारा अलाउंसमेंट वाहन, बड़ी क्रेन और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अभियान को गति मिली है।

एम्बुलेंस, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

अभियान के दौरान पुरुषोत्तम दास नंदकिशोर लुहारीवाला परिवार द्वारा आपातकालीन सेवाओं के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस, रेस्क्यू टीम के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से थानाधिकारी सीआई राजेश सिहाग के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह से शाम तक सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

इस अभियान में विहिप प्रखंड मंत्री गोपाल जोशी, उपाध्यक्ष मनोज बाजिया, राजेन्द्र पांडिया, बालकिशन किशनपुरिया, वाशुदेव लुहारीवाला, संदीप आजाद और मनोज स्वामी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

Related Articles