सरदारशहर में नहीं हो रही MSP पर खरीद:13 दिन बाद भी तुलाई का काम शुरू नहीं हो पाया, किसान परेशान
सरदारशहर में नहीं हो रही MSP पर खरीद:13 दिन बाद भी तुलाई का काम शुरू नहीं हो पाया, किसान परेशान
सरदारशहर : सरदारशहर में सरसों और चने की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन 13 अप्रैल तक भी तुलाई का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे किसानों को अपनी उपज कृषि उपज मंडी में कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जहां खरीद होनी है, वहां रखा हुआ है व्यापारियों का माल
जानकारी के अनुसार, सरदारशहर में खरीद केंद्र औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब तक एक भी किसान की फसल की तुलाई नहीं हुई है। जिस शेड के नीचे MSP खरीद होनी है, वहां अभी भी अनाज व्यापारियों का माल पड़ा हुआ है, जिससे व्यवस्था बाधित हो रही है।
किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में चने के दाम MSP से कम मिलने के कारण किसान परेशान हैं।
जल्द शुरू हो जाएगी खरीद-समिति अध्यक्ष
क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष लालचंद छीरंग ने बताया कि तकनीकी कारणों से तुलाई में थोड़ी देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खरीद प्रक्रिया जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
अधिकारी सुनील मांडिया ने जानकारी दी कि रबी विपणन सत्र 2026-27 के तहत केवल पंजीकृत किसान ही MSP पर अपनी उपज बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि चने के लिए किसानों में रुचि दिखाई दे रही है, जबकि सरसों के बाजार भाव अच्छे होने के कारण किसान MSP पर बेचने में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस सत्र के लिए चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का 6,200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094926

