आयकर विभाग में चयनित अमीषा चौधरी ने गुरुजी से लिया आशीर्वाद
कार्यालय अधीक्षक पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
सीकर : भैरूपुरा निवासी अमीषा चौधरी का आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।
इस अवसर पर अमीषा चौधरी अपनी प्रारंभिक शिक्षा के गुरु श्रवण कुमार जाखड़ के सांखू स्थित दानवीर मार्ग आवास पर पहुंचीं और उन्हें मिठाई भेंट कर आशीर्वाद लिया। गुरुजी ने अपनी शिष्या की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए साफा, दुपट्टा, मेडल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि अमीषा चौधरी बृजमोहन मूंड की पोत्री एवं विद्याधर मुंड की पुत्री हैं। उनके चयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्रवण कुमार जाखड़ ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और उन्हें विश्वास है कि अमीषा भविष्य में भी निरंतर प्रगति करती रहेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093975


