[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थियों का संस्थान से निरंतर जुड़ाव बड़ी ताकत: प्रो. ईसराण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यार्थियों का संस्थान से निरंतर जुड़ाव बड़ी ताकत: प्रो. ईसराण

विद्यार्थियों का संस्थान से निरंतर जुड़ाव बड़ी ताकत: प्रो. ईसराण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र परिषद सम्मेलन के दौरान एल्यूमनाई वेबसाइट व मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया गया। साथ ही एल्यूमनाई पत्रिका एवं संस्मरण पुस्तक के आवरण का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. एच.आर. ईसराण ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थी होते हैं। संस्थान से पढ़कर सफल होने वाले विद्यार्थी उसकी उपलब्धि होते हैं, वहीं विद्यार्थियों का संस्थान के प्रति निरंतर जुड़ाव उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

बीए बैच 1997 द्वारा आयोजित ‘अपणायत’ एल्यूमनाई मीट में लगभग 30 साल बाद बड़ी संख्या में पूर्व छात्र एकत्रित हुए। करीब 100 विद्यार्थियों के आर्थिक सहयोग से एल्यूमनाई की वेबसाइट एवं ऐप का निर्माण किया गया, जिसे कार्यक्रम में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के संस्थापक कन्हैयालाल लोहिया एवं दिवंगत पूर्व छात्रों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर एल्यूमनाई पत्रिका ‘अपणायत’ के प्रवेशांक के कवर तथा डॉ. उम्मेद गोठवाल की पुस्तक ‘बोल! मेरी मछली कितना पानी’ के आवरण का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्यूमनाई अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो. मंजु शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र महाविद्यालय की शान और ताकत होते हैं तथा उनके सहयोग से संस्थान में कई विकास कार्य संभव हो पाते हैं।

इस दौरान बैच से जुड़े शिक्षकों का शॉल, साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बीए बैच 1997 के विद्यार्थियों ने वेबसाइट व ऐप निर्माण हेतु 1.94 लाख रुपए का चेक भी सौंपा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पूजा प्रजापत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एल्यूमनाई कोषाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह ने किया।

Related Articles