[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम में 98.60% अंक लाने वाली किरण कंवर का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम में 98.60% अंक लाने वाली किरण कंवर का सम्मान

“सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम में 98.60% अंक लाने वाली किरण कंवर का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ग्राम खासोली की कक्षा 12 की छात्रा किरण कंवर का सम्मान किया गया। छात्रा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत एवं मनीषा चारण के सौजन्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक मनीषा चारण ने बताया कि सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है।

इस दौरान छात्रा को माल्यार्पण कर ट्रॉफी, मेडल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। अमर सिंह किशनावत ने बताया कि “सम्मान आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 200 से अधिक प्रतिभाओं को अब तक सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में मैंना कंवर, अनु कंवर, गीता कंवर, पल्लवी एवं अभिनव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। छात्रा के परिजनों ने इस पहल के लिए शिक्षक दंपति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles