[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढा में अंबेडकर रैली आज कार्यकर्ताओं ने चंवरा पौंख किशोरपुरा गुड़ा में किया जनसंपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढा में अंबेडकर रैली आज कार्यकर्ताओं ने चंवरा पौंख किशोरपुरा गुड़ा में किया जनसंपर्क

गुढा में अंबेडकर रैली आज कार्यकर्ताओं ने चंवरा पौंख किशोरपुरा गुड़ा में किया जनसंपर्क

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज 13 अप्रैल को गुढ़ागौड़जी में आयोजित महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने रविवार को चंवरा, पौंख, किशोरपुरा, गुड़ा सहित दर्जनों गांवों के लोगों से जनसंपर्क किया। दर्जनों गांवों में वाहन के द्वारा एलाउंसमेंट कर प्रचार प्रसार भी किया गया। वहीं आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने सर्व समाज के लोगों से अपील कर कहा कि 13 अप्रैल को गुढा में बाबा साहेब की रैली में अधिक से अधिक भाग ले। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर किसी एक समाज के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए महान कार्य किए हैं जो सदियों तक याद रखे जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान पंकज खाजपुरिया, रामकरण नारोलिया, महेंद्र चनानियां, उपसरपंच रोहित टोडी, पंकज पौंख सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles