नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता: हर्षिनी कुलहरी
33% आरक्षण से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, बताया ऐतिहासिक कदम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा नेता एवं झुंझुनूं जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। वे रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
कुलहरी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी ही नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया का केंद्र बनाएगा। लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव का आधार बताते हुए कहा कि महिला नेतृत्व ही विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखेगा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है, जिससे पिछले वर्षों में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वित्तीय समावेशन को मजबूती मिली है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां महिलाओं के सर्वांगीण विकास की संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे देश व प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन रही हैं।
कार्यक्रम में जिला मंत्री भारती मुदगल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धनधावत, जिला सहकोषाध्यक्ष रचना कोठारी, सुनीता प्रजापत, सुनीता शर्मा, शोभा चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, मोहन गढ़वाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093878


