[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी में अब मिलेंगे 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर:DSO-SDM ऑफिस करना होगा अप्लाई, शादी का कार्ड दिखाना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी में अब मिलेंगे 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर:DSO-SDM ऑफिस करना होगा अप्लाई, शादी का कार्ड दिखाना होगा

शादी में अब मिलेंगे 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर:DSO-SDM ऑफिस करना होगा अप्लाई, शादी का कार्ड दिखाना होगा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में शादियों के सीजन में हलवाई और खाने-पीने के इंतजाम के लिए गैस की किल्लत से जूझ रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने आमजन की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है, जिससे शादी समारोह में गैस की उपलब्धता आसान हो सके।

शहरी में 3, ग्रामीण में 2 सिलेंडर मिलेंगे

जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया – अब शादी वाले परिवारों को शहरी क्षेत्रों में 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शादी समारोह के दौरान होने वाली परेशानी कम होगी।

DSO और SDM कार्यालय में करना होगा आवेदन

शादियों के लिए अतिरिक्त कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए झुंझुनूं शहर के निवासी जिला रसद कार्यालय (DSO Office) में आवेदन कर सकते हैं। वहीं कस्बों और गांवों के लोग अपने नजदीकी उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

सिलेंडर के लिए आवेदन करते समय शादी का निमंत्रण पत्र (कार्ड) और आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इसके आधार पर ही सिलेंडर जारी किए जाएंगे।

OTP से होगी सिलेंडर डिलीवरी

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सिलेंडर की डिलीवरी केवल OTP के माध्यम से ही की जाएगी, ताकि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गैस लेने की संभावना न रहे।

5 किलो के छोटे सिलेंडर भी होंगे उपलब्ध

प्रवासी श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 5 किलोग्राम क्षमता (FTL) के छोटे गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति सामान्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और नियमित आपूर्ति जारी है।

अनावश्यक बुकिंग से बचने की अपील

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें। शहरी उपभोक्ता 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन के अंतराल से ही रिफिलिंग कराएं, ताकि सभी को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।

Related Articles