[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में किसानों की बैठक:16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, दरिया सिंह धायल संयोजक नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में किसानों की बैठक:16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, दरिया सिंह धायल संयोजक नियुक्त

चिड़ावा में किसानों की बैठक:16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव, दरिया सिंह धायल संयोजक नियुक्त

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के सामने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसान सभा चिड़ावा कमेटी का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल महला की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा और महामंत्री मदन सिंह यादव की देखरेख में तहसील स्तरीय संयोजक मंडल का गठन किया गया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

सर्वसम्मति से दरिया सिंह धायल (नरहड़) को संयोजक मनोनीत किया गया। जगदीश प्रसाद भाम्बु, भालसिंह गोवली, विनोद कुमार, सुरेश धायल, साहब राम गिडानिया, भरत सिंह और राजेन्द्र सिंह गोदारा को सह-संयोजक बनाया गया है। तहसील कमेटी का पूर्ण गठन फिलहाल स्थगित है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। आंदोलन की रणनीति के तहत, आगामी 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे झुंझुनूं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

खेतों में हुए नुकसान का उठाया मुद्दा

जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला ने 765 केवीए बिजली लाइन से किसानों के खेतों में हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे गाड़ा खेड़ा में एक विशेष कैंप लगेगा, जहां प्रभावित किसान मुआवजे के लिए अपनी जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और 100 रुपए का बॉन्ड लेकर पहुंच सकते हैं।

वहीं चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर यमुना जल समझौते की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 832वें दिन भी जारी रहा।

महामंत्री मदन सिंह यादव ने नहर सत्याग्रह आंदोलन और मुआवजे की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने और किसानों को आंदोलन की स्थिति से अवगत कराने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

इस अवसर पर नहर सत्याग्रह आंदोलन के संयोजक रणधीर सिंह ओला, सक्रिय कार्यकर्ता ताराचंद तानाण, प्रभु राम सैनी और सदस्यता अभियान के अग्रणी कामरेड राजेन्द्र सिंह जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles