नालपुर में बाबा रामदेव मेला:बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल
नालपुर में बाबा रामदेव मेला:बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड़ के ग्राम नालपुर में बाबा रामदेव का पारंपरिक मेला 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया। इस वार्षिक मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने इन धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मेले में लगे झूले, खिलौनों और खाने-पीने की दुकानों ने भी लोगों को आकर्षित किया, जिससे बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094041


