[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर-बड़ाऊ में बनेंगे गौरव पथ:पीडब्ल्यूडी ने भेजे प्रस्ताव, जल्द मिलेगी स्वीकृति, करोड़ों की लागत से सुधरेगा आवागमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर-बड़ाऊ में बनेंगे गौरव पथ:पीडब्ल्यूडी ने भेजे प्रस्ताव, जल्द मिलेगी स्वीकृति, करोड़ों की लागत से सुधरेगा आवागमन

जसरापुर-बड़ाऊ में बनेंगे गौरव पथ:पीडब्ल्यूडी ने भेजे प्रस्ताव, जल्द मिलेगी स्वीकृति, करोड़ों की लागत से सुधरेगा आवागमन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर और बड़ाऊ गांवों में गौरव पथ (अटल पथ) का निर्माण किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) इन सड़कों का निर्माण उन पंचायतों में करेगा जिनकी आबादी पांच हजार से अधिक है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के बाद विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृति मिल चुकी है। प्रत्येक अटल पथ पर अधिकतम दो करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। जसरापुर ग्राम पंचायत में लगभग 2 किलोमीटर लंबा अटल पथ बनाया जाएगा।

यह पथ मुख्य बस स्टैंड से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारों का मोहल्ला, मालियों का मोहल्ला, खटीकान मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला और बावड़ी होते हुए कॉलेज तक जाएगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।इसी तरह, बड़ाऊ गांव में 2.5 किलोमीटर लंबे अटल पथ का निर्माण होगा। यह श्रीकृष्णनगर चौराहे से मुख्य बस स्टैंड, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मेघवाल मोहल्ला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और ब्राह्मणों का मोहल्ला होते हुए स्टेट हाईवे-82 तक पहुंचेगा।

इससे क्षेत्र के कई मोहल्लों और संस्थानों को सीधा लाभ मिलेगा।पीडब्ल्यूडी खेतड़ी के सहायक अभियंता (एईएन) प्रणव शिला ने बताया कि विभाग ने अंतिम चयन के बाद प्रस्ताव सरकार को भेज दिए हैं और जल्द ही स्वीकृति जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली पंचायतों में बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अटल पथ बनाने का निर्णय लिया गया है।

अटल पथ सीमेंटेड सड़कों के रूप में बनाए जाएंगे, जिनकी सामान्य चौड़ाई सात मीटर होगी। हालांकि, जहां जगह की कमी होगी, वहां चौड़ाई कम भी की जा सकेगी। सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।जसरापुर में गौरव पथ की मंजूरी मिलने पर सरपंच मंजू देवी और झंडूराम गुर्जर ने खेतड़ी विधायक ईजी. धर्मपाल गुर्जर और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles