[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखेपुरा टोल पर ऑयल टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर:पेट्रोल के रिसाव से मचा हड़कंप, दोनों चालक मौके से फरार; 2 KM लंबा जाम लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अखेपुरा टोल पर ऑयल टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर:पेट्रोल के रिसाव से मचा हड़कंप, दोनों चालक मौके से फरार; 2 KM लंबा जाम लगा

अखेपुरा टोल पर ऑयल टैंकर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर:पेट्रोल के रिसाव से मचा हड़कंप, दोनों चालक मौके से फरार; 2 KM लंबा जाम लगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानोली : रानोली/पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार शाम लगभग 7 बजे एक पेट्रोल टैंकर और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। यह घटना रानोली थाना क्षेत्र में हुई। टक्कर के कारण ट्रॉली की ईंटें सड़क पर बिखर गईं और टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पेट्रोल से भरे टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने के कारण मौके पर चिंता का माहौल बन गया। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए। टैंकर चालक के सिर में चोटें आई हैं।

सड़क पर बिखरी ईंट से यातायात बाधित

इस टक्कर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने में बाधा आई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की क्रेन दुर्घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया।

NHAI की क्रेन से टैंकर को हटाया गया।
NHAI की क्रेन से टैंकर को हटाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इसके अलावा रानोली थाना से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर हादसा होने के बावजूद रानोली थाना पुलिस लगभग 25 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। राहत कार्य में इस विलंब से जाम की स्थिति और जटिल हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालकों की तलाश जारी है। यह घटना हाईवे प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर प्रश्नचिह्न लगाती है।

Related Articles