नीमकाथाना में 5 किमी स्वास्थ्य मैराथन:विश्व पार्किंसन दिवस पर हुआ आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना में 5 किमी स्वास्थ्य मैराथन:विश्व पार्किंसन दिवस पर हुआ आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना : विश्व पार्किंसन दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्टेडियम से आयोजित 5 किमी स्वास्थ्य जन-जागरूकता मैराथन संपन्न हुई। इस मैराथन में शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
मैराथन जिला स्टेडियम से शुरू होकर खेतड़ी मोड़, शाहपुरा रोड, सब्जी मंडी, कपिल अस्पताल, राजकीय एसएनकेपी पीजी कॉलेज होते हुए नेहरू पार्क ग्राउंड पर समाप्त हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान एसडीएम राजवीर यादव, वीरांगना कविता सामोता, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
मैराथन को तीन वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें सीनियर सिटीजन, युवा एवं महिलाओं की श्रेणियां शामिल रहीं। विजेताओं को 5100, 2100 व 1100 रुपए के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2096204


