घस्सू के डॉ. विकास भास्कर RUHS बोर्ड में सदस्य बने:RUHS पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में एमिनेंट एक्सपर्ट सदस्य नियुक्त
घस्सू के डॉ. विकास भास्कर RUHS बोर्ड में सदस्य बने:RUHS पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में एमिनेंट एक्सपर्ट सदस्य नियुक्त
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के निकटवर्ती गांव घस्सू निवासी डॉ. विकास भास्कर को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर के नर्सिंग संकाय के पोस्टग्रेजुएट अध्ययन बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें ‘टू एमिनेंट एक्सपर्ट्स’ श्रेणी के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुलपति के अनुमोदन के बाद रजिस्ट्रार ने यह नियुक्ति जारी की है। डॉ. भास्कर वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सैफई में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. विकास भास्कर के पिता रिछपाल सिंह भास्कर राजकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र, एस.के. अस्पताल सीकर के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। उनके छोटे भाई डॉ. अटल भास्कर लक्ष्मणगढ़ जिला चिकित्सालय में पीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। इस नियुक्ति पर स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने डॉ. भास्कर को बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094041


