[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में चारागाह भूमि पर अवैध रास्ता:प्रशासन की कार्रवाई के बाद तीसरी बार अतिक्रमण, अधिकारी बोले-कार्रवाई की जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में चारागाह भूमि पर अवैध रास्ता:प्रशासन की कार्रवाई के बाद तीसरी बार अतिक्रमण, अधिकारी बोले-कार्रवाई की जाएगी

पाटन में चारागाह भूमि पर अवैध रास्ता:प्रशासन की कार्रवाई के बाद तीसरी बार अतिक्रमण, अधिकारी बोले-कार्रवाई की जाएगी

पाटन : पाटन के मीणा की नांगल क्षेत्र में चारागाह (गोचर) भूमि पर भू-माफियाओं ने एक बार फिर अवैध रास्ता बना लिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद यह तीसरी बार है, जब भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।

ग्राम पंचायत दलपतपुर के प्रशासक बलराम गुर्जर ने बताया-पिछले सप्ताह ही पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र के नेतृत्व में प्रशासन ने इस अवैध रास्ते को दूसरी बार बंद करवाया था। इसके बावजूद, भू-माफियाओं ने प्रशासन की सख्ती को अनदेखा करते हुए तीसरी बार यहां से रास्ता बहाल कर दिया है।

मीणा की नांगल की इस गोचर भूमि को लेकर उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं। इन आदेशों के बावजूद, भू-माफिया लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा रास्ता बंद किए जाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से रास्ता खुल जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

तहसीलदार बोले-कार्रवाई की जाएगी

पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया- उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों का पालन करते हुए पिछले सोमवार को जेसीबी मशीन से खाई खुदवाकर चारागाह भूमि में बने इस अवैध रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रशासक, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और पटवारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी। तहसीलदार ने कहा कि यदि क्रेशर प्लांट संचालकों ने रास्ता फिर से चालू किया है, तो पटवारी से मौके की जांच करवाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles