अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो की मौत:होटल का एग्रीमेंट करने खाटूश्यामजी जा रहे थे, पलसाना में नेशनल हाईवे-52 पर हादसा
अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो की मौत:होटल का एग्रीमेंट करने खाटूश्यामजी जा रहे थे, पलसाना में नेशनल हाईवे-52 पर हादसा
रानौली : राजस्थान के सीकर जिले में पलसाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पलसाना बायपास स्थित भदाला की ढाणी तिराहे के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान झुंझुनूं जिले के डूंडलोद निवासी महेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल की रहने वाली रितिका के रूप में हुई है। रितिका महेंद्र सिंह के होटल में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि महेंद्र सिंह और रितिका खाटूश्यामजी में एक होटल का एग्रीमेंट करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।
घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी कैलाश कंवर राठौड़ और रानोली थानाधिकारी रामलाल जाटोलिया भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंपा जाएगा। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094041


