[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ में नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार:रीको एरिया से पकड़ा, पुलिस को देख भागने लगा था, पीछा कर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ में नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार:रीको एरिया से पकड़ा, पुलिस को देख भागने लगा था, पीछा कर दबोचा

राजगढ में नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार:रीको एरिया से पकड़ा, पुलिस को देख भागने लगा था, पीछा कर दबोचा

राजगढ : राजगढ थाना पुलिस ने शहर के रीको एरिया में अवैध नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड 50 एमजी के कुल 100 कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। देर रात करीब 1.55 बजे औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक पुलिस वाहन को देखकर अचानक मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील उर्फ सुनिया (27) निवासी वार्ड नं. 15, सुभाष नगर, सादुलपुर बताया। पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक काले रंग की प्लास्टिक थैली में रखे 10 पत्तों में कुल 100 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद कैप्सूल पर बैच नंबर और लाइसेंस संबंधी जानकारी जानबूझकर मिटाई गई थी। आरोपी के पास इन दवाओं का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था।

बरामद किए गए कुल 100 कैप्सूल का वजन लगभग 17.9 ग्राम पाया गया। पुलिस ने सभी कैप्सूल को जब्त कर सील कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ये नशीले कैप्सूल शहर की सांसी बस्ती से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाया था और खुद नशा करने के साथ-साथ इलाके में बेचता भी था।

राजगढ थाना पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ सुनिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker