[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में लगा रक्तदान शिविर:अग्रवाल सेवा मंडली की स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक ने बताया-महादान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में लगा रक्तदान शिविर:अग्रवाल सेवा मंडली की स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक ने बताया-महादान

सरदारशहर में लगा रक्तदान शिविर:अग्रवाल सेवा मंडली की स्वर्ण जयंती पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक ने बताया-महादान

सरदारशहर : सरदारशहर में अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह 2026 के मौके पर 12 अप्रैल को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अग्रसेन भवन, सब्जी मंडी, सरदारशहर में हुआ।

बीजेपी कोषाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मुख्य अतिथि भाजपा कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता ने शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर को पुष्पादेवी श्यामसुंदर लढ़िया परिवार का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, रक्तदान से पूर्व सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें, जैसे शुगर, बीपी और थायराइड, की गईं। रक्त की पूर्ण जांच रिपोर्ट एक माह बाद संयोजक से प्राप्त की जा सकेगी।

पूर्व विधायक ने रक्तदान को बताया महादान

राजस्थान बीजेपी कोषाध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता और पूर्व विधायक अशोक पींचा ने रक्तदान को ‘महादान’ बताया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों से रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ती है। वक्ताओं ने यह भी बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक साल में चार बार रक्तदान कर सकता है।

प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल कन्या मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ये रहे मौजूद

रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें सरदारशहर के 36 कॉम के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अग्रवाल सेवा मंडल के अध्यक्ष पंकज गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत जैसनसरिया, उप मंत्री देवकीनंदन अग्रवाल, जगदीश जैसनसरिया, अंकुर जैसनसरिया, अंकित सराफ, राकेश हनुमानगढिया, सौरभ जैसनसरिया, भंवरलाल जैसनसरिया, सूर्य प्रकाश लाडिया, प्रहलाद राय जैसनसरिया, गिरधारी पारीक, सुबोध सेठिया, संजय कंदोई, रवि बायवाला, सुभाष सोनगरा, लक्ष्मीपति, श्यामसुंदर मित्तल, किशोर मित्तल, नवनीत जैसनसरिया, अशोक बॉयवाला, विपिन कुमार कंदोई, गोपाल जालान, पंकज कुमार गर्ग (अध्यक्ष), विश्वनाथ रातूसरिया (मंत्री) और सौरभ जैसनसरिया (संयोजक) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से “गौमाता की करुण पुकार, हो पॉलिथीन का बहिष्कार” का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker