[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई

निराधनूं में महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती मनाई

निराधनूं : सार्वजनिक चौंक पर शनिवार को महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर सार्वजनिक चौंक पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई । मौजूद लोगों ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले को नमन किया। पंच इकबाल खोखर ने उपस्थित सर्वसमाज को उनके बताए मार्ग और विचारों से अवगत कराया। खोखर का कहना है कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की शक्ति को जनहित और नैतिक मूल्यों से जोड़कर समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाऐ जा सकतें हैं। उनके विचारों को अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में धर्मदेव धाभाई, मोहरसिंह धुआं, मुरारी लाल सामरिया, रणजीत सिंह चाह , रूपसिंह शेखाव , घडसीराम खिचड़, आंनद सिंह खिचड़, मुन्शीराम गुरी सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Related Articles