[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी मे ग्रामीणों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी मे ग्रामीणों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

खेतड़ी मे ग्रामीणों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, समाज को शिक्षित करने मे निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के बस स्टैंड स्थित को ग्रामीणों की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका भामाशाह मनोज कुमार घुमरिया थे, जबकि अध्यक्षता जुगल किशोर सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भामाशाह मनोज कुमार घुमरिया ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्रीबाई फुले ने समाज को शिक्षित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद सावत्री बाई को देश पहली महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त हुआ था।

महात्मा ज्योतिबा फुले का बचपन बड़ी ही कठिनाइयों से बीता था, जिससे उन्होंने प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और पहले खुद शिक्षित होकर समाज को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। आज का युग शिक्षा का युग है इस युग में बेहतर मेहनत करने वाले ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने से पूरे परिवार को आगे बढ़ने में बेहतर प्रेरणा मिलती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर शिक्षा ग्रहण करवाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास सरकार ने अनेक अधिकार दे रखे हैं तथा महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इनका लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर अब्दुल रजाक, पूर्व सरपंच कालोटा हरिराम चौधरी, बुधराम शर्मा, सोहनलाल, सुरेश सैनी, विशाल, रमेश, लोकराम, छोटू सैनी, फारुख, राजेश, वसीम, मनीराम, शहजाद, गोकुल, रोहितास, राधेश्याम सैनी, नागरमल सैनी, सुशील मीणा, विक्रम मेहरड़ा, सुरेश सैनी, मुरारीलाल शर्मा, बलबीर, मनीष घुमरिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles