[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शांति मिशन कार्ययोजना में संदीप नेहरा बने प्रवक्ता, 25 देशों में करेंगे भारत की संस्कृति व समरसता का प्रचार-प्रसार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शांति मिशन कार्ययोजना में संदीप नेहरा बने प्रवक्ता, 25 देशों में करेंगे भारत की संस्कृति व समरसता का प्रचार-प्रसार

शांति मिशन कार्ययोजना में संदीप नेहरा बने प्रवक्ता, 25 देशों में करेंगे भारत की संस्कृति व समरसता का प्रचार-प्रसार

झुंझुनूं : अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुंदरम्” की वैश्विक अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से संचालित अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन के अंतर्गत झुंझुनूं निवासी संदीप नेहरा (प्रबंधक निदेशक, नोबल शिक्षण समूह, देवलावास, तहसील बुहाना) को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मंच संरक्षक न्यायमूर्ति परमानंद झा (नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति) के दिशा-निर्देश एवं अनुशंसा पर की गई है। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि संगठन की कार्ययोजना को 25 देशों तक विस्तारित किया जा रहा है, जिसके तहत चयनित प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उन्होंने कहा कि संदीप नेहरा को वैश्विक स्तर पर संगठन की विचारधारा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच संवाद, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि विश्व में शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण स्थापित किया जा सके।

अपने दायित्व के अंतर्गत संदीप नेहरा विभिन्न देशों के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों से संवाद स्थापित कर भारत-नेपाल की प्राचीन वैदिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान हेतु कार्य करेंगे। साथ ही भारत को पुनः “विश्व गुरु” के रूप में स्थापित करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने तथा वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने जैसे विषयों पर भी कार्य किया जाएगा।

मंच के अनुसार, संदीप नेहरा का चयन उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण भावना को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दायित्व का प्रभावी निर्वहन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।

संदीप नेहरा की इस नियुक्ति पर बीकानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने भविष्य में भी इस प्रकार की पहलों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संवाद एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Articles