[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसावा में अंबेडकर जयंती पर निकलेगी रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बसावा में अंबेडकर जयंती पर निकलेगी रैली

बसावा में अंबेडकर जयंती पर निकलेगी रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बसावा ग्राम में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भव्य भीम रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के माध्यम से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

आयोजकों ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की संभावना है। पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और लोग इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रैली के जरिए अंबेडकर जयंती के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने बसावा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker