लाखनी में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई
वक्ताओं ने उनके विचारों को किया याद
जाजोद : ग्राम पंचायत लाखनी में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। यह आयोजन समता सैनिक दल राजस्थान और अंबेडकर युवा संस्थान लाखनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समता सैनिक दल राजस्थान के प्रदेश महासचिव श्यामलाल मेघवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने फुले को भारतीय सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया, जिन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों को याद किया।
उन्होंने बताया कि फुले ने समाज को शिक्षा का महत्व समझाया और स्त्री-पुरुष दोनों के लिए समान शिक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करना हर नागरिक का कर्तव्य है, साथ ही महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास होने चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं से महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाने और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्यामलाल मेघवाल, हिमांशु, सुभाष तवर, पतासी देवी, सुनील मेघवाल, नितेश सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092632


