[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहिया कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद का स्नेह मिलन आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहिया कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद का स्नेह मिलन आज

लोहिया कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद का स्नेह मिलन आज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा एल्यूमनाई एसोशिएसन के तत्वावधान में रविवार, बारह अप्रेल को पूर्व छात्र स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम होगा। एल्यूमनाई एसोशिएसन के प्रभारी डाॅ. उम्मेद गोठवाल ने बताया कि बीए बैच 1997 के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में प्रातः दस बजे बैच के आर्थिक सहयोग से निर्मित एल्यूमनाई वेबसाइट एवं एप्प के लोकार्पण से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। एल्यूमनाई अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मंजु शर्मा की अध्यक्षता में इस सत्र में मुख्य अतिथि कॉलेज शिक्षा के पूर्व प्राचार्य एवं महाविद्यालय के छात्र रहे प्रो. एचआर ईसराण वेबसाइट एप्प लांच करेंगे।

डॉ. गोठवाल ने बताया कि द्वितीय सत्र में बैच 97 के गुरुजनों का उद्बोधन एवं सम्मान, तृतीय सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं समापन सत्र में बैच 97 के छात्रों का सम्मान होगा।एल्यूमनाई कोषाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का प्रागंण में आना स्मृतियों को पुनः जीना होगा।

Related Articles