महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर फुले-अंबेडकर वाहन रैली में मण्डावा ब्लॉक की दमदार भागीदारी
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर फुले-अंबेडकर वाहन रैली में मण्डावा ब्लॉक की दमदार भागीदारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर आयोजित फुले-अंबेडकर वाहन रैली में मण्डावा ब्लॉक के समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं के सानिध्य में आयोजित इस रैली में पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रैली में संस्था के जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में मण्डावा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी अलसीसरिया, महामंत्री संजय सैनी निराधनू, रामगोपाल सैनी बिसाऊ, राधेश्याम मास्टर अलसीसर, महेंद्र सैनी अलसीसर, यूट्यूबर मोनू सैनी, लक्ष्मण सैनी निराधनू, सुरेंद्र खारिया, वाजिद खान अलसीसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज बंधु शामिल हुए।
सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली इस भव्य रैली ने शहर में आकर्षण का केंद्र बनते हुए समाज की एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाकर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की बात कही। रैली के दौरान अनुशासन, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश का संचार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092611


