सामाजिक क्रांति के प्रेरणा स्त्रोत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई
सामाजिक क्रांति के प्रेरणा स्त्रोत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई
झुंझुनूं : सामाजिक क्रांति के प्रेरणा स्त्रोत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती शनिवार, 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे इंदिरा नगर स्थित भगतसिंह पार्क में “शहीद भगतसिंह विचार मंच झुंझुनूं” के बैनर तले श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान “महात्मा फूले अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा।
जयंती सभा का आयोजन शिक्षाविद हरिराम महण की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मालीराम वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि दयानंद यादव (निदेशक, रोजगार कार्यालय) उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पूना (महाराष्ट्र) में माली समाज में हुआ था। उन्होंने उस दौर में सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और वर्ण व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई, जब पेशवा शासन के विरुद्ध बोलना अत्यंत कठिन था।
वक्ताओं ने कहा कि फूले ने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने के लिए शूद्रों, अतिशूद्रों एवं महिलाओं में शिक्षा का प्रसार किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट, भीम आर्मी के प्रदीप चंदेल, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बडगुजर, क्रांतिकारी किसान यूनियन के सहदेव कसवां, आसपा के महेंद्र चारावास, फूलचंद बुडानिया, कैप्टन शुभकरण महला, कुरड़ाराम ऐचरा, बालाराम मेघवाल, यूनूस अली भाटी, किशनलाल नायक, धर्मपाल, मनीराम, भंवरलाल महरिया, कपिल आर्य, सहीराम जाखड़, शकील फौजी, रामानंद आर्य, रामनिवास नूनिया सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पितराम कालेर, रमेश कटेवा, रामप्रताप रेपसवाल, लीलाधर, उम्मेद सिंह कृष्णिया, लक्ष्मीनारायण, दयाचंद चाहर, रायसिंह, जयप्रकाश जांगिड़, विकास आल्हा, अजय वर्मा, रामनिवास पूनिया, त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया तथा विजय गोपाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फूले के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092607


