फुले-अम्बेडकर वाहन रैली एवं शोभायात्रा के साथ सामाजिक न्याय के नारों से गूंजा झुंझुनूं
सैनी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर भव्य रैली का हुआ शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं एवं सर्व समाज के बैनर तले आयोजित फुले-अम्बेडकर वाहन रैली, शोभायात्रा एवं पुष्पांजलि सभा का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित सैनी मंदिर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांम्बू, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, माली सैनी समाज संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली के दौरान “महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहें”, “भीमराव अम्बेडकर अमर रहें” और “शिक्षा क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले अमर रहें” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
मुख्य मांगें उठीं प्रमुख रूप से
रैली के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापना हेतु जिला मुख्यालय पर भूमि आवंटन, महात्मा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने तथा झुंझुनूं शहर के किसी प्रमुख सर्किल का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
रैली में महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
वक्ताओं ने रखे विचार
संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा 19वीं शताब्दी में प्रस्तुत समतामूलक समाज की परिकल्पना आज साकार होती नजर आ रही है। उन्होंने समाज से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
विधायक राजेन्द्र भांम्बू एवं श्रवण कुमार ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्वयं महात्मा फुले को अपना गुरु मानते थे और उनके सिद्धांतों को भारतीय संविधान में समाहित कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी गई। उन्होंने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बताते हुए इसकी नींव इन महापुरुषों के विचारों पर आधारित बताई। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने समाज की मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया।
सामाजिक समरसता का संदेश
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खटीक समाज, रैगर समाज, सैनी समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092606


