महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का शंखनाद
फिजूलखर्ची छोड़ें, बच्चों को पढ़ाएं" सैनी मंदिर में विधायक ने दिया समाज सुधार का मंत्र
उदयपुरवाटी : कस्बे के घूमचक्कर स्थित सैनी मंदिर परिसर में गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती सैनी समाज अध्यक्ष केदारनाथ सैनी के अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवाना राम सैनी थे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भगवानाराम सैनी ने सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा फुले के विचार आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज को पुरानी तथा खोखली परंपराओं से मुक्त होना होगा।शादियों और सामाजिक आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्चों को रोककर उस धन का उपयोग शिक्षा में किया जाए। हर बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही उन्नति का एकमात्र रास्ता है। सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
सर्व समाज के लोगों ने एक जाजम पर समाज की एकजुटता दिखाई, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संदेश भी दिया। मंच संचालन बनवारी लाल सैनी ने अपनी ओजस्वी शैली में किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षों को याद कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सैनी समाज अध्यक्ष केदारमल सैनी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही वो नींव हैं, जिस पर एक सशक्त समाज की इमारत खड़ी होती है।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष बीरबल सैनी, सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सैनी, सेवानिवृत उपनिदेशक रामकरण सैनी, महामंत्री बनवारी लाल सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी, कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीएल सैनी, डॉ अशोक कुमार सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विश्वेश्वर लाल सैनी, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद चेजारा, शिक्षाविद् सहदेव सैनी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य भागमल सैनी, पूर्व एसआई मदनलाल सैनी, पूर्व पार्षद राधेश्याम रचयेता, पवन कुमार शाह, नेहरू वाल्मीकि, बाबूलाल सैनी गिरधरपुरा, सेवानिवृत्त कंपाउंडर महेश कुमार सैनी, किसान नेता धनाराम सैनी, बागोरा सरपंच प्रतिनिधि रमेश सैनी, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक सीताराम सैनी, राकेश सैनी, नेहरू वाल्मीकि, सेवानिवृत्त प्रसार अधिकारी बोदूराम सैनी, सेवानिवृत शिक्षक रामलाल सैनी, एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी, सुरेश नायक, मोतीराम सैनी, रमेश असवाल, से०नि० शिक्षक रामलाल सैनी, पूर्व पार्षद जगदीश बागड़ी सहित सैकड़ों विभिन्न संगठनों एवं सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092585


